फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर सपाई, पुतले को लेकर पुलिस से खींचतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतर आए। जिला मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से गांधी मूर्ति चौराहे तक जुलूस निकाला। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले पर कालिख पोती गई। पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और सपाइयों के बीच खींचतान के साथ नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। खासकर पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
पूर्व मंत्री एवं अमरोहा सदर विधायक महबूब अली ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े सवालों का आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के फंड पर काम कर रहे हैं और जनता के साथ गद्दारी कर रहे हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करती रहेगी।
विज्ञापन

नौगावां सादात विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि देश में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक असमानता के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने वैज्ञानिक सोच, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और समान शिक्षा के साथ पीडीए वर्ग को साथ लेकर मिशन-2027 की तैयारी का आह्वान किया। प्रदर्शन में वीरभान सिंह यादव, संतराम सिंह यादव, सर्वेश सैनी, लता सागर, विपिन कौशिक, शाजेब खां, डॉ. जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें