फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ताजिया हादसे में हुई दो लोगाें की मौत के अगले ही दिन एसपी का तबादला

Mon, 31 Jul 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली के गांव पतेई खलसा में ताजिया हादसा में हुई दो लोगों की मौत के अगले ही दिन एसपी आदित्य लांग्हे का तबादला कर दिया गया है। लोगों में चर्चा है कि यह घटना एसपी के लिए भारी पड़ गई। अचानक एसपी तबादला होना भी इसी बात की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

आदित्य लांग्हे का तबादला कर आगरा का एसपी रेलवे बनाया है। जबकि उनके स्थान पर कन्नौज एसपी कुंवर अनुपम सिंह को अमरोहा का नया एसपी बनाया है। उधर, आदित्य लांग्हे का जिले में एक साल का कार्यकाल रहा है। अपने कार्यकाल में उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया। घटनाओं के कुछ घंटे बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।
1 जुलाई 2022 को जिले में कार्यभार ग्रहण करने वाले आदित्य लांग्हे का कार्यकाल खासा चुनौतियों भरा रहा है। उनके चार्ज लेते ही बीते साल डिडौली में दो कांवड़ियों की हादसे में मौत हो गई थी। इसके साथ ही जिले में कई बड़ी आपराधिक घटनाएं भी हुईं। आदित्य लांग्हे ने घटनाओं का पर्दाफाश कर अपनी पुलिसिंग को मजबूत रखा। रहरा में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को कुछ ही घंटों में खोलकर 45 लाख रुपये की बरामदगी कर अपराधियों को जेल भेजा था। शनिवार को डिडौली के गांव पतेई खालसा में ताजिया हादसा हो गया था। जिसमे दो की मौत हो गई। जबकि 55 से अधिक घायल हुए। जिसके अगले ही दिन रविवार की देर शाम शासन ने आदित्य लांग्हे के स्थान पर कन्नौज के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को अमरोहा का नया एसपी बनाया है। नए एसपी कुंवर अनुपम सिंह मंगलवार को कार्यभार संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें