कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर एसपी ने अधीनस्थों के साथ कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं को परखा। अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदार और निष्ठा से अंजाम दें। उनके निर्देश पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे बुधवार को जोया चौराहे पर पहुंचे। यहां पर कावंड़ यात्रा तैयारियों को लेकर हाईवे पर रूट का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि कांवंड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनको सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। डयूटी पर तैनात यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस को संदिग्ध दोपहिया, चार पहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई। जिसमें तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, मोटर साइकिल सवार नई उम्र के लड़कों, बिना नंबर प्लेट वाहन, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों को चेक किया गया। मुंह पर ढाटा, गमछा, मास्क पहने हुए, बिना हेलमेट चलने वाले, प्रेशर हार्न, बुलेट में पटाखा, फिटनेस, बिना सीट बेल्ट यात्रा करने वाले व्यक्तियों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। कहा कि चैकिंग के दौरान अकारण किसी को परेशान न किया जाए। बुजुर्गो, महिलाओं आदि को अनावश्यक ना रोका जाए। साथ ही आमजन को यातायात नियमों का पालन करने लिए जागरूक किया गया।