फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान के फर्जी साइन कर काट दिया दो लाख का चेक

Thu, 06 Apr 2017 02:01 AM IST
अमराेहा/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के खजांची ने खेल करते हुए चेकों पर अपने हाथ से एसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद खजांची की ओर से दो लाख रुपये के चेक काट दिए गए।
विज्ञापन


मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो वो हैरत में रह गए। उन्होंने अपने नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर काटे चेक का मामला गंभीरता से लेते हुए खजांची को निलंबित कर दिया। एसपी के खजांची को फर्जी हस्ताक्षर के आरोप में सस्पेंड किए जाने से विभाग के कई और बाबू भी सहमे हुए हैं। क्योंकि कई पर टीए, डीए बनाने में मोटी रकम वसूले जाने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।


पुलिस आफिस में तैनात विभाग के खजांची अजय कुमार सिंह ने चेक काटने में खेल कर दिया। पुलिस अधीक्षक के नाम से एक लाख, 94 हजार रुपये के चेक काटे गए। इन पर पुलिस अधीक्षक डा. शिवा शिंपी चनप्पा या अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के हस्ताक्षर किए जाने थे।
विज्ञापन


खजांची ने चेक पर न तो पुलिस अधीक्षक और न ही अपर पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर कराने की जरूरत समझी। उसने पुलिस अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर करके खुद ही चेक काट दिए। यह मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो वह अपने नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर चेक कटे देख हैरत में रह गए।

घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने फर्जी हस्ताक्षर कर चेक काटने के आरोपी खजांची के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। खजांची के सस्पेंड किए जाने से कई और बाबुओं में हड़कंप है। क्योंकि उन पर स्टाफ का टीए, डीए बनाने में मोटी रकम वसूलने के लगातार आरोप लगते रहते हैं। यदि पुलिस अधीक्षक ने गहनता से जांच कराई तो कार्रवाई के जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें