फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, ली परेड की सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। बैरकों में साफ-सफाई पर और ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वे लाइन में पहुंचे और परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन में परिवहन शाखा, स्टोर, शास्त्रागार, मेस, पीआरवी वाहन, बंदी वाहन, डॉग स्कवॉड, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया। प्रतिसार निरीक्षक को स्वच्छता संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई।पुलिस लाइन का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं/इकाइयों, एमटी शाखा, शास्त्रागार, क्वार्टर गार्द, भोजनालय, बंदी वाहन, डॉग स्कवॉड, पीआरवी वाहन आदि को परखा। एमटी शाखा के निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस वाहनों के रख-रखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईंधन व वाहनों से संबंधित लॉग बुक सहित अन्य दस्तावेजों को देखा। क्वार्टर गार्ड के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी का परीक्षण किया। विषम परिस्थितियों में अपनाये जाने वाले टैक्टिस का अभ्यास भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें