फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैस एजेंसी संचालक के बेटे ने नोएडा में 18वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Sun, 07 Jun 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भारत गैस एजेंसी संचालक अनिल यादव के बेटे सागर यादव (21) ने शुक्रवार की रात नोएडा में 18वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। जान देने से पहले उसने मां कोमल को चाकू से गोद दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से नोएडा केे पतवाड़ी गांव निवासी अनिल यादव करीब दो दशक पूर्व गजरौला आकर बस गए थे। करीब छह साल एमडीए कॉलोनी में रहने के बाद चौपला के निकट मकान बना लिया। चौपला पर ही उनकी अनिल भारत गैस एजेंसी है। पिछले काफी समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। वह परिवार समेत नोएडा में फ्लैट में किराये पर 18वीं मंजिल पर रहते हैं। उनका बड़ा बेटा सागर यादव बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। अनिल यादव के करीबी शिक्षक विपिन पंघाल ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 बजे सागर ने विवाद होने पर मां कोमल पर चाकू से वार कर दिया। अनिल यादव का छोटा बेटा घायल मां को उपचार के लिए लेकर दौड़ा। इस बीच सागर यादव ने फ्लैट की 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें