फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दोहरे हत्याकांड के आरोपी के बेटे ने गवाह को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बीते साल नौ अक्तूबर की रात धारदार हथियारों, नल के हत्थे व बलकटी से प्रहार कर की गई रतनपाल भाटी व अनिरुद्ध मावी की हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी पूरन के बेटे व उसके तीन साथियों ने गवाह को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुकदमा हापुड़ जिले के नैनापुर गांव निवासी अजय यादव ने दर्ज कराया है। गजरौला थाना क्षेत्र के गंगा पार गुलालपुर गांव के रकबे में उनके खेत हैं। रविवार की शाम चार बजे वह अरुण यादव व अमित यादव के साथ अपने खेतों पर गए। इस बीच हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव का संजीव व उसके तीन साथी खेत पर आए। सभी के हाथ में हथियार थे। आते ही धमकी भरे अंदाज में कहा कि तुम परिवार के खिलाफ गवाही नहीं दोगे। अन्यथा अंजाम बुरा होगा। बताते चलें कि नौ अक्तूबर-23 की रात नोएडा के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी व मेरठ के सीना निवासी अनिरुद्ध मावी की धारदार हथियारों, नल के हत्थे व बलकटी से वार कर हत्या की गई। दोनों गुलालपुर के जंगल में बने फार्म हाउस पर सो रहे थे। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें