फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिता ने जुआ खेलने जाने से रोका तो बेटे ने कर ली आत्महत्या

Wed, 22 Oct 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। दीपावली के त्योहार पर पिता ने जुआ खेलने से रोका तो बेटे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना आदमपुर गांव में दिवाली पूजन के समय हुई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास कुछ लोग जुआ खेलने की योजना बना रहे थे। इस बीच एक 22 वर्षीय युवक भी वहां पहुंच गया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पिता ने युवक को किसी ग्रामीण के माध्यम से सूचना देकर घर बुलाया। पिता ने बेटे से कहा कि जुआ खेलने जाने की बजाय दिवाली पूजन में शामिल होना जरूरी है। इस बात से खफा होकर युवक अपने कमरे में चला गया और रात में किसी समय फंदा लगाकर जान दे दी।
मंगलवार सुबह युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की का शीशा तोड़कर देखा दो युवक फंदे से लटका था। युवक अविवाहित था। युवक की मौत से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। युवक दो भाइयों में छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें