फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या कल, हाईवे के कटों पर रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। वर्ष 2020 की अंतिम सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं को गंगाधाम तिगरी और ब्रजघाट जाने से रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। वहीं हाईवे पर जाम से बचने के लिए अवैध कटों पर पुलिस की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार वर्ष की अंतिम सोमवती अमावस्या कल 14 दिसंबर सोमवार को है। सोमवती अमावस्या पर गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है। संभावना है कि ब्रजघाट और तिगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान को आएंगे। वहीं उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एसपी सुनीति ने इसके लिए गजरौला पुलिस को निर्देश भी दे दिए हैं। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि हर बार स्नान पर्व पर ब्रजघाट में गंगा नदी के पुल के पार से ही जाम लगने की शुरूआत होती है। इसके लिए उन्होंने ब्रजघाट के बंद पुल का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी पुलिस को कहा गया है कि अपने क्षेत्र में हाईवे पर कोई भी वाहन नहीं खड़ा होने दें। चौकी के नीचे गांव खड़कपुर में गंगा के तट पर जाने से श्रद्धालुओं को रोकने के लिए हाईवे से नीचे उतरने वाले मार्ग पर अवरोधक लगाए जाएंगे। इसके अलावा हाईवे पर अवैध कटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। तिगरी में भी श्रद्धालुओं को जाने से रोका जाएगा। इसके लिए कुमराला पुलिस चौकी पर अवरोधक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें