फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या आज, हाईवे और तिगरी में मुस्तैद रहेगी मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। वर्ष 2020 की अंतिम सोमवती (मार्ग शीर्ष) अमावस्या आज सोमवार को है। ब्रजघाट और तिगरी में गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। बता दें कि सोमवती अमावस्या पर गंगा में स्नान का विशेष महत्व है। हर बार सोमवती अमावस्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट और तिगरी में स्नान को आते हैं। हालांकि इस बार कोरोना काल के चलते स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगी हुई है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि तिगरी में जाने वाले श्रद्धालुओं को कुमराला पुलिस चौकी पर रोका जाएगा। इसके अलावा ब्रजघाट में गंगा नदी के पुल के नीचे गांव खड़कपुर में जाने वाले श्रद्धालुओं को ब्रजघाट चौकी से जाने वाले मार्ग पर अवरोधक लगाकर रोका जाएगा। उधर, तिगरी में पंडित गंगासरन शर्मा और ब्रजघाट में गंगा आरती मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु चाहें तो घरों में ही नहाते समय बाल्टी में दो बूंद गंगाजल की डालकर गंगा मैया का आह्वान कर स्नान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें