फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या: हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Tue, 19 Dec 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
ब्रजघाट में सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
पौष माह की सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में सोमवार को हजारों श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के लिए दूर-दराज जनपदों के श्रद्घालु रविवार मध्यरात्रि से ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्घालुओं ने सूर्य की लालिमा के साथ ही गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद गरीब निराश्रितों को अन्न, वस्त्र दान कर पुण्य कमाने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

पौष माह की अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान को श्रद्धालु उमड़ते हैं। लेकिन, इस बार यह अमावस्या सोमवार के दिन पड़ने से ज्यादा खास हो गई। गंगा में स्नान के लिए मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित पश्चिमी प्रदेश के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं। रविवार मध्यरात्रि से ही ब्रजघाट में श्रद्घालु के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार भोर के चार बजे तक गंगा घाट खचाखच भर गया। सूर्य श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान के बाद गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान किया। श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें