फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह लॉकडाउन तोड़ती जरूरतमंदों की भीड़, दोपहर में सन्नाटा

विज्ञापन
हसनपुर के रहरा अड्डे पर बेवजह घूमते बाइक सवार को रोकती पुलिस। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना से छिड़ी जंग में लॉकडाउन को दस दिन हो गए। अभी 11 दिन और लॉकडाउन रहेगा। अब लॉकडाउन लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। लेकिन अब भी जरूरतमंदों की भीड़ सुबह लॉकडाउन तोड़ देती है। सड़कों पर वाहन रफ्तार भरते नजर आते हैं। वहीं बाजारों और गली मोहल्लों में चहलकदमी रहती है। जैसे बाजार पूरी तरह से गुलजार हो। दुकानों के बाहर जरूरतमंदों की भीड़ लगी होती है। लेकिन बारह बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। बाजारों में मेडिकल की दुकान छोड़कर सभी दुकानें बंद हो जाती हैं। बावजूद इसके गली मोहल्लों में लॉकडाउन तोड़ने वाले समाज के दुश्मनों की भीड़ जुटी रहती है। जो पुलिस को देखते ही घरों में दुबकते हैं, बाद में फिर निकल आते हैं। ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहता है।
विज्ञापन

लाकड़ा चौराहा, अमरोहा सुबह 10 बजे
अमरोहा। नगर के लकड़ा चौराहे पर सुबह लॉकाडउन के बाद भी कुछ लोग आवागमन करते नजर आए। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद थे। उन्होंने बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को डांटकर घर भेजा। वहीं बाइक और कार से सड़कों पर निकले लोगों को पूछताछ के बाद आगे जाने की अनुमति दी।
आजाद रोड, अमरोहा सुबह 11 बजे
अमरोहा। नगर के आजाद रोड स्थित सिंडिकेट, स्टेंट बैंक और प्रथमा ग्रामीण बैंक के बाहर महिला और पुरुषों की भीड़ दिखाई दी। अच्छी बात यह थी कि सभी पुरुष और महिला निर्धारित दूरी पर खड़े मिले। यह सभी लोग बैंक से पैसे निकलाने आए थे।
विज्ञापन

इंदिरा चौक गजरौला, सुबह: 11.20 बजे
गजरौला। लॉकडाउन के दसवें दिन शुक्रवार को इंदिरा चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रास्ता बंद कर दिया। कुछ लोग बैरिकेड पारकर जाने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सभी को लॉकडाउन का पाठ पढ़ाकर वापस लौटा दिया।
हसनपुर-रहरा मार्ग, सुबह: 11.49 बजे
हसनपुर। हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव मटीपुरा के पास शुक्रवार सुबह किसान ट्रैक्टर-ट्राली और भैसा-बुग्गी गाड़ी से चीनी मिल पर गन्ना डालने जाते नजर आए। सड़क पर इनके अलावा दूसरे वाहन नहीं नजर आए। वहीं हसनपुर के मंगरोला गांव के पास एक परिवार जंगल से गांव लौटता नजर आया। इन्होंने लॉकडाउन में खेत पर अपना काम निपटाया।
इंदिरा चौक, गजरौला: दोपहर 12 बजे
गजरौला। यहां मेडिकल स्टोर की दुकान खुली नजर आई। जहां लोग सोशल डिस्टेंस को बरकरार रखते हुए टीचर कॉलोनी निवासी विजेंद्र कुमार, बस्ती निवासी राधेश्याम शुक्ल पुरी निवासी सुबोध सिंघल और अतरपुरा निवासी नीरज पाठक समेत अन्य लोग दवा के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
मुख्य बाजार, धनौरा: दोहपर 02 बजे
मंडी धनौरा। दोपहर दो बजे मंडी धनौरा के मुख्य बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां कोई आता जाता नहीं दिखा। दुकानें पूरी तरह से बंद नजर आईं। सड़क पर सिर्फ दो स्कूटी नजर आईं। यहां लॉकडाउन का पालन होता नजर आया।
मोहल्ला सुभाष नगर, धनौरा: दोपहर 1.30 बजे
मंडी धनौरा। मोहल्ला सुभाषनगर की सड़क पर दोपहर डेढ़ बजे सन्नाटा पसरा रहा। यहां इक्कादुक्का लोग आते जाते नजर आए। वहीं घरों के बाहर स्लैब पर लोग बैठे जरूर नजर आए। जो लॉकडाउन को तोड़ते दिखे। सोशल डिस्टेंस को भी नजरअंदाज करते नजर आए।

अमरोहा लॉक डाउन में घुमते साइकिल सवार युवकों को फटकार लगाता दरोगा।- फोटो : JPNAGAR

औरोहा में पैदल गश्त के दौरान बाइक सवारों को रोकर घर से निकलने का कारण पूछते एसपी व अन्य पुलिस कर्म?- फोटो : JPNAGAR

अमरोहा में पैसा निकालने को प्रथमा बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें