फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्राथमिक स्कूल में घुसा सांप, शिक्षकों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Wed, 14 Aug 2024 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। प्राइमरी स्कूल में बच्चों की पढ़ाई चल रही है। बच्चे अलग-अलग कमरों में पढ़ रहे थे। इसी बीच स्कूल में सांप घुस आया। शिक्षकों ने सांप को देखा। घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया और जंगल में छोड़ आए।
विज्ञापन

यह मामला उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कला है। यहां पर बुधवार की दोपहर को अचानक स्कूल के परिसर में सांप घुस गया। सांप देखते ही बच्चे सहम गए और शोर मचा दिया। देखते ही देखते सांप प्रधानाध्यापक के कार्यालय में घुस गया। जिसके बाद स्कूल स्टाफ बाहर निकल आया। बच्चों भी कक्षाओं के बाहर आ गए। इस दौरान शिक्षकों हिम्मत दिखाते हुए घेराबंदी कर सांप को डंडे से कब्जे में कर लिया और पकड़कर जंगल में छोड़ आए। गनीमत रही कि सांप ने किसी पर हमला नहीं किया। सहायक अध्यापक तरुण कुमार औलख ने बताया विद्यालय में दुमई प्रजाति का सांप घुस आया था। जिसे पकड़कर जंगल में छोड़ आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें