फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिना अनुमति बन रहे पूर्व ग्राम प्रधान सहित तीन के भवन सील

Wed, 14 Aug 2024 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एमडीए ने बिना नक्शा पास कराए जा रहे तीन स्थानों पर निर्माण को रुकवाते हुए उस स्थान पर सील लगाने की कार्रवाई की है। एक स्थान पर पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा बरात घर बनाए जाने के लिए निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि दो लोग अपना मकान बना रहे थे।
विज्ञापन

एमडीए के जोन-4 के प्रभारी एवं एई केएन जगूड़ी ने बताया कि मास्टर प्लान लागू होने के बाद 22 गांवों का रकबा मास्टर प्लान के दायरे में आ गया है। जिस पर बिना नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण नहीं कराया जा सकता। निर्माण के लिए एमडीए से अनुमति लेना अनिवार्य है। एमडीए को शिकायत मिली कि नवादा मार्ग पर बिना अनुमति निर्माण कार्य चल रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि खानपुर के आस पास निर्माण कार्य पूर्व ग्राम प्रधान गयाचंद द्वारा कराया जा रहा है। वह दस हजार वर्ग मीटर में बरातघर बनवा रहे हैं। उनको नोटिस भेजा गया कि नक्शा पास कराएं और निर्माण के लिए अनुमति लें, मगर नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। जिस पर बुधवार को वह टीम के साथ मौके पर गए। यहां चार सौ वर्ग गज पर निर्माण होता पाया गया। पिलर तैयार किए जा रहे थे। नक्शा पास नहीं होने पर निर्माण रुकवाते हुए सील लगा दी गई। इसके निकट ही दो मकान बन रहे थे, उनको भी सील कर दिया गया। एई ने बताया कि बिना अनुमति कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें