मोहल्ला आंबेडकर नगर में रविवार दोपहर कमला देवी (58) को सांप ने डस लिया। समय पर सही इलाज ने मिलने और परिजनों के झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने के कारण महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सैदनगली के आंबेडकर मूर्ति के पास स्वर्गीय रोहताश सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी कमला देवी रविवार दोपहर को घर के पास रखे बिटोरे से उपले निकालने गईं थीं।
उन्होंने उपले निकालने के लिए अपना हाथ बिटोरे में डाला तो उन्हें सांप ने डस लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालांकि परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़-फूंक करने वाले लोगों और सपेरों के पास ले जाना उचित समझा। इन प्रयासों के बावजूद, कमला देवी की हालत में कोई सुधार नहीं आया और उनकी मौत हो गई।
कमला देवी ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं, जिनके लिए यह घटना एक गहरा आघात है। सीएचसी प्रभारी डा.ध्रवुेंद्र सिंह का कहना है कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम है, लेकिन यहां पर महिला को लेकर कोई नहीं पहुंचा।