फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन तस्कर पिता-पुत्र की तलाश में अमरोहा पुलिस का दिल्ली में डेरा

Thu, 13 Aug 2020 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
छापे में बरामद चंदन की लकड़ी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदन की लकड़ी तस्करी के मामले में एफआईआर के बाद अमरोहा पुलिस ने दिल्ली में डेरा जमा लिया है। पुलिस तस्करी के मुख्य आरोपी अमरोहा निवासी और दिल्ली में बसे पिता-पुत्र की तलाश में है। दिल्ली में मौजूद उनकी आलीशान कोठियों की पड़ताल भी की जाएगी। इस धंधे में स्थानीय लोगों का कनेक्शन तलाशने के लिए भी एक टीम सक्रिय की है।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच और अमरोहा नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके मोहल्ला हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली के गोदाम से 133 क्विंटल लाल और सफेद चंदन बरामद किया था। पुलिस ने तस्कर अरशद अली अंसारी, महमूद आलम अंसारी और मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। मुख्य आरोपी कमर अहमद अंसारी और उसका बेटा शाकिर उर्फ बंटी फरार चल रहा है।

रेडीमेड कपड़े और परचून के व्यापार की आड़ में चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ होने के बाद अमरोहा पुलिस ने दिल्ली का रुख किया है। मंगलवार देर शाम अमरोहा पुलिस दिल्ली पहुंची। तस्कर पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही दिल्ली के विश्वास नगर व अन्य इलाकों में इस परिवार की आलीशान कोठियों की भी जांच का एजेंडा है। पुलिस की एक अन्य टीम तस्करों के साथ संलिप्त स्थानीय लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें