फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर मार्च निकाल सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
Slogans against the government by taking out tractor march - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। मार्च में करीब डेढ़ सौ ट्रैक्टरों पर सैकड़ों किसान शामिल हुए। करीब तीन घंटे तक सड़क पर किसानों के ट्रैक्टरों का कब्जा रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि ये सिर्फ ट्रेलर है यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने चार सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्द निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 26 जनवरी के मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह व जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान अतरासी स्थित शहीद स्मारक जूनियर हाई स्कूल किसान भवन पर एकत्र हुए। यहां से किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। मार्च अतरासी अमरोहा मार्ग होते हुए एआरटीओ कार्यालय होते हुए शहर में पहुंचा। यहां से अतरासी तिराहा नगर, टीपी नगर चौराहा, जोया रोड स्थित ओवरब्रिज होते हुए करीब सवा तीन बजे कलक्ट्रेट पहुंचा। मार्च में करीब डेढ़ सौ ट्रैक्टर शामिल हुए, जिन पर करीब 300 के अधिक किसान सवार थे। इस दौरान किसानों ने डीएम बीके त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की।
कहा कि पर्चियों पर गन्ना मूल्य लिखित में दिया जाए, जिससे किसानों को अपनी फसल के मूल्य के बारे में बता रहे। रामपुर घना, घंसूरपुर, मोहनपुर, कूबी क्षेत्र में मध्य गंगा नहर का कार्य होना है। किसानों को सर्किल रेट आज के समय से 4 गुना अधिक मुआवजा दिया जाए। जिले में आवारा पशुओं के कारण फसल बर्बाद हो रही है उस से निजात दिलाई जाए। बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी किसानों के शोषण करने का कार्य न करें। किसी भी किसान के यहां छापा मारी न की जाए। वरना बिजली विभाग के अधिकारी खुद जिम्मेदार होंगे। किसानों का शांतिपूर्ण मार्च समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान सुधाकर सिंह, बलराम सिंह, सीता, रामपाल सिंह, मोहित बेनीवाल, कुलदीप चाहल, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार, शकील अहमद, मनोज कुमार, संगीता चौधरी, धर्मवीर सिंह, मोहित चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें