फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डिवाइडर टकराई निजी स्लीपर बस, बच्ची की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर निजी डबल डेकर बस के चालक को नींद की झपकी आने के बाद बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद सुरक्षा रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ये हादसा सोमवार की रात रजबपुर थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित यगबगड़ी गांव के नजदीक हुआ। पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद की तरफ से निजी डबल डेकर बस दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 45 से अधिक यात्री सवार थे। जिसमें जनपद लखीमपुर खीरी निवासी रामनरेश, उनकी पत्नी नीतू देवी, चार साल की बच्ची बेबी भी शामिल थे। रामनरेश हरियाणा में मजदूरी करते हैं। रात में करीब 12 बजे जैसे ही बस यगबगड़ी के नजदीक पहुंची तभी चालक को नींद की झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। काफी दूर तक सुरक्षा रेलिंग से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए।
सूचना मिलते ही रजबपुर और गजरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निकालकर गजरौला के सरकारी भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन यहां डॉक्टर ने रामनरेश की चार वर्षीय बेटी बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी नीतू देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें