हसनपुर। बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बुखार से लोगों की जान जा रही है। अब छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
क्षेत्र के गांव चक गुलाम अंबिया निवासी जगवीर सिंह के बेटे राघव को तीन से बुखार आ रहा था। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को राघव की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। राघव परिवार में इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। आरोप है कि तीन दिन पहले पड़ोसी ने मामूली बात पर राघव को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद उसे बुखार हो गया। बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। संवाद
सर,