अमरोहा। जिले में कोरोना से बचाव का टीकाकरण अपनी रफ्तार पकड़ने लगा है। अब तक 18473 लोगों ने पहला और दूसरा टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग के पास कोविड-वैक्सीन की भरमार है। सभी 60 वर्ष से अधिक के बुुजुर्ग और 45 से 59 वर्ष के बीमार व्यक्ति सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क टीका लगवा सकते हैं। लोगों की सहूलियत के लिए अब जिला अस्पताल में सप्ताह में छह दिन टीकाकरण होगा। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी शहरी क्षेत्र में सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगवा सकते हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 29 बूथों पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए लोग स्वास्थ्य विभाग से जारी किए गए लिंक पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। लाभार्थी जब भी टीकाकरण के लिए केंद्र पर जाएं तो साथ में अपना फोटो युक्त पहचान प्रमाण पत्र अवश्य ले जाएं। वहीं 45 से 60 वर्ष के बीमार व्यक्तियों को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र और चिकित्सकीय प्रमाण पत्र भी अनिवार्य लाना होगा।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण सीएचसी अमरोहा देहात, धनौरा, गजरौला, हसनपुर, रहरा, जोया, और मुन्नी देवी अस्पताल में जिले के सभी 60 वर्ष बुजुर्ग और 45 से 60 वर्ष के बीमार व्यक्तियों का सरकारी अस्पतालों पर नि:शुल्क कोविड 19 वैक्सीनेशन कराया जाना है। साथ ही जिला अस्पताल में सप्ताह में छह दिन टीकाकरण होगा। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी क्षेत्र में सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। जिले में अभी तक 18743 लोगों कोविड-19 बचाव का टीका लगवाया है। जिसमें 13862 ने पहली और 4611 ने दूसरा टीका भी लगवा लिया है। टीका लगने से सभी लोग स्वस्थ हैं।