फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीमा विस्तार में शामिल गांवों में छह करोड़ से होंगे विकास कार्य

Wed, 02 Aug 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में शामिल हुए 45 गांव में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत छह करोड़ रुपयों से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका ने डीपीआर तैयार कर ली है। डीएम की संस्तुति के बाद डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। जल्द ही पैसा स्वीकृत होने के बाद गांव में सड़क, नाली, बिजली और पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। वहीं, नगर पालिका क्षेत्र में शामिल पांच तालाबों और पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। करीब सात सौ लोगों को प्रधानमंत्री शहरी आवास मिलेगा। जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर भी पार्क और ओपन जिम बनाए जाएंगे। उसके लिए नगरपालिका ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सीमा विस्तार में पंचायत राज विभाग की 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव शामिल किया गया है। जिसके बाद नगर पालिका का दायरा बढ़कर 40 वार्डों में विभाजित हो गया। निकाय चुनाव के दौरान पहली बार गांव से शहरी हुए करीब 70 हजार लोगों ने अपना वोट डाला। अब नगर पालिका इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने की तैयारी में हैं। लोगों के लिए सड़क, नाली, बिजली और पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था होगी। इसके लिए नगर पालिका ने छह करोड़ रुपयों की डीपीआर तैयार की है। धनराशि आते ही गांव में कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। मालूम रहे कि जिले में 597 ग्राम पंचायत थीं लेकिन, इनमें से 21 ग्राम पंचायतें अब अमरोहा नगर पालिका परिषद की सीमा में शामिल किया गया है। यहां के करीब 700 लोगों को पीएम शहरी आवास का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर पार्क और उनमें ओपन जिम बनाने की तैयारी है। ये पार्क ग्राम पंचायत की जमीनों में बनाया जाएंगे। उसमें ओपन जिम बनाने का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना है। लोग पार्क में घूमने के साथ-साथ जिम में व्यायाम कर सकेंगे।
खालकपुर खुर्द, कलाली, दुर्गपुर, मिलक मोहम्मदी, मोहनपुर नाजिब जनूब, अमरोहा देहात, गुलड़िया, अलहेदादपुर खुर्द, मीरा सराय, सलेमपुर हेमनगर, हुसैनपुर निकट मालीखेड़ा, अली मोहम्मदपुर, मकसूदपुर, पंडकी, चक पंडकी, रायपुर खुर्द, रामपुर घना, दासीपुर, पचोकरा मेहरबान अली, उमरपुर, केशोपुर, एवजबाद, पिलक सराय, नाजरपुर खुर्द, पट्टी रायपुर कला, रायपुर कला, उकसी, अहरोई, मिलक बिकनी, हाशमपुर, महुवा, दूल्हापुर, दाऊसराय, पंजू सराय, जलालपुर नरायन, फाजलपुर, रजाकपुर, मोहम्मदपुर भूड़ा, अकबरपुर पट्टी, महमूदपुर जत्ती, फरीदपुर घोसी, मकनपुर कस्बा सईद, चकगढ़मल गांव नगर पालिका में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

खुले क्षेत्र में जिम से लोगों को शुद्ध हवा में व्यायाम करने का मौका मिलेगा। ओपन जिम में एयर वॉकर, एब्स शेपर, चेस्ट शेपर, दी हार्स बैक शेपर, सोल्डर शेपर, कीन चेयर, डबल सिकर, सोल्डर व्हील और लेग शेपर जैसी अत्याधुनिक उपकरण लगेंगे। वहीं बच्चों के लिए झूला, खेलने के लिए ओपन स्पेस, एक्सरसाइज स्पेस, वॉकिंग ट्रैक, टॉयलेट बनेगा। साथ ही पार्कों में पौधरोपण कर हरा-भरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में तालाबों का होगा सुंदरीकरण
उमरपुर स्थित तालाब का सुंदरीकरण व पुनरोद्धार का कार्य
हुसैनपुर स्थित तालाब का सुंदरीकरण व पुनरोद्धार का कार्य
मसूदपुर नवादा स्थित तालाब का सुंदरीकरण व पुनरोद्धार का कार्य
रायपुर खुर्द स्थित तालाब का सुंदरीकरण व पुनरोद्धार का कार्य
गुलड़िया स्थित तालाब का सुंदरीकरण व पुनरोद्धार का कार्य

शहर में इन पार्कों की बदलेगी सूरत
कलक्ट्रेट के सामने वाले दोनों पार्क
जिला जज आवास के सामने वाला पार्क
आवास विकास प्रथम व द्वितीय कॉलोनी के दोनों पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें