फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा डिपो को दो नई बसों की सौगात, एक ऋषिकेश के लिए चलेगी

Wed, 02 Aug 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के महीने में घाटे से जूझ रहे अमरोहा डिपो को दो नई बसों की सौगात मिली है। रोडवेज के बेडे़ में शामिल हुई दो नई बसों में एक बस को अमरोहा से ऋषिकेश के लिए चलाया गया है। वहीं दूसरी बस दिल्ली और बरेली के बीच सफर तय करेगी। रोडवेज के बेड़े में अब बसों की संख्या 69 हो गई है।
विज्ञापन

सावन के महीने में हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा को आसान बनाने के लिए परिवहन निगम ने अमरोहा डिपो को दो नई बस दी हैं। रोडवेज के बेडे़ में शामिल हुईं दो नई बसों में एक बस को हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए चलाया गया है। मंगलवार को पहली बार नई बस ने यात्रियों को लेकर अपना सफर तय किया। रोडवेज के अमरोहा डिपो में अब तक 67 बसें शामिल थी। जिनमें 48 निगम और 19 बसें अनुबंध के आधार पर चल रही हैं।
अब दो नई बसें पहुंचने के बाद रोडवेज में निगम की बसों की संख्या 50 हो गई है। अमरोहा से नूरपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, आगरा, शाहजहांपुर, दिल्ली आदि रूटों पर बसों का संचालन होता है। अब इसमें ऋषिकेश का नाम भी जुड़ गया है। शामिल हुई नई बसों में एक बस को हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए चलाया गया है। यह बस सुबह लगभग साढ़े छह बजे अपना सफर शुरू करेगी। मंगलवार को पहली बार इस बस ने ऋषिकेश के लिए अपना सफर तय किया। वहीं दूसरी बस को दिल्ली और बरेली के बीच चलेगी जाएगा।
विज्ञापन


अमरोहा डिपो को दो नई बसों की सौगात मिली है। ऋषिकेश के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। हरिद्वार और ऋषिकेश का सफर तय करने वालों इस बस सेवा से काफी सुविधा मिलेगी। दूसरी बस दिल्ली और बरेली के बीच चलेगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में डिपो को दस नई बसें और मिलेंगी।- मोहम्मद शफी, एआरएम, अमरोहा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें