अमरोहा। दिल्ली से दावत में आए दो युवकों सहित छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 4229 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 111 केस एक्टिव चल रहे हैं।
शनिवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 965 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें छह लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में दिल्ली से दावत में आए दो युवक शामिल है। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि जिलेभर में कोरोना के 06 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4229 पहुंच गई है। कुल 111 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने पर आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 508 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 193402 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जबकि 1998 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।