फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाभी से विवाद के बाद फंदे पर झूली ननद, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भाभी से विवाद के बाद ननद ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। यहां 20 वर्षीय युवती का बृहस्पतिवार को उसकी भाभी से मामूली बात पर विवाद हो गया था। दोनों ने एक दूसरे को काफी भला बुरा कहा था। इसके बाद युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया और घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस जानकारी से इन्कार कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें