फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शुभ चौधरी का यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मिलेनियम वर्ल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी शुभ चौधरी का उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से अकादमी और जिले में खुशी का माहौल है। शुभ लंबे समय से एकेडमी में कोच महमूद अली के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीख रही थीं। उन्होंने नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

कोच महमूद अली ने बताया कि शुभ चौधरी बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। वह समय से एकेडमी पहुंचकर अभ्यास करती थीं और बल्लेबाजी व गेंदबाजी में लगातार सुधार करने पर ध्यान देती थीं। उनकी लगन और खेल के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उनका चयन प्रदेश की अंडर-19 टीम में हुआ है। उन्होंने शुभ चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह प्रदेश की टीम में शानदार प्रदर्शन कर एकेडमी और जिले का नाम रोशन करेंगी। साथ ही भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम में भी खेलती नजर आएंगी। शुभ की इस सफलता को जिले की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें