फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकांत यादव का वॉलीबॉल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के चयन

सार

कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर के छात्र श्रीकांत यादव का वॉलीबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल टीम में खेलते हुए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ.जागन लाल ने श्रीकांत यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अब राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बरेली में होगी जिसमें श्रीकांत प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर के छात्र श्रीकांत यादव का वॉलीबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल टीम में खेलते हुए चयन हुआ है। इससे कालेज में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्रीकांत यादव का प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल टीम में चयन होने पर कॉलेज प्रबंध संचालक देवेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीकांत को बधाई देते हुए उसके बेहतर भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ.जागन लाल ने श्रीकांत यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर के गांधी स्टेडियम में हुई मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर श्रीकांत का चयन प्रदेश स्तरीय टीम के लिए किया गया। अब राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बरेली में होगी जिसमें श्रीकांत प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों व छात्रों ने उन्हें फूल माला डालकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें