डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि फील्ड में जाने से पहले अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करके ही जाएं। उन्होंने सफाई व्यवस्था व रिकार्ड दुरूस्त करने के निर्देेश दिए।
बृहस्पतिवार को डीएम ने विकास खंड कार्यालय व ब्लॉक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने रजिस्टर में कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा। जिसमें उपस्थिति पंजिका में कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं थे। विकास खंड अधिकारी द्वारा बताया गया यह सभी कर्मचारी फील्ड में कार्य करने के लिए गए हैं। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में जितने कर्मचारी हैं, सबसे पहले वे रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके बाद ही कार्य करेंगे। उन्होंने विकास खंड कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि ब्लॉक में कोई भी व्यक्ति कार्य कराने के लिए आता है तो उसका समय रहते कार्य किया जाए। कोई भी फाइल लंबित नहीं रहना चाहिए। फरियादी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उसके साथ शालीनता पूर्ण व्यवहार किया जाए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
-