फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल खुलेंगी दुकान, मंगलवार को व्यापारियों का लॉक डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच व्यापारियों ने अहम फैसला लिया है। व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी को बहाल रखने की बात कही है। शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। इसके चलते व्यापारी मंगलवार को भी दुकानें बंद रखेंगे। फिलहाल, अब 19 अप्रैल सोमवार को शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। अब सप्ताह में पांच दिन तक बाजार खुलेंगे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से जन जीवन बेहाल हो गया है। संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना नए रिकार्ड को छू रहा है। इसके चलते व्यापारिक संगठन भी विचलित हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की रात आठ बजे से साप्ताहिक लॉक डाउन का एलान किया है। रविवार का लॉक डाउन 15 मई तक प्रभावी है। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के अध्यक्ष मनोज टंडन की अगुवाई में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचा। उन्होंने डीएम उमेश मिश्र से मुलाकात की। व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी में दुकानों को बंद रखने की बात कही। कहा कि इसके चलते कोरोना पर नियंत्रण हो सकता है। व्यापारियों के एलान से समाज के लोगों ने राहत महसूस की है। दरअसल दुकानों के खुलने से भीड़ उमड़ रही है। कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन मुश्किल हो गया है। अब सप्ताह में पांच दिन दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें