फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबपुर में गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर से खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार पैंतीस वर्षीय दीपक पुत्र महेश वर्मा की गन्ने लदे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। दीपक गांव गफ्फारपुर बाखरपुर निवासी थाना रजबपुर का रहने वाला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव गफ्फारपुर बाखरपुर में दीपक परचून की दुकान चलाता था। सोमवार को रजबपुर में खरीदारी करने आया था। उसके साथ भतीजा प्रदीप भी था। खरीदारी कर घर लौट रहे थे। चोटीपुरा के निकट पहुंचने पर सामने से गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राली आया। बताया जा रहा है बाइक गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। बाइक सवार नीचे दब कर घायल हो गए। घायलों को गजरौला सीएचसी में लाया गया। जहां पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक पत्नी सोनी वर्मा व बेटी निधी और बेटे आर्यन का रो-रोकर बुराहाल है। रजबपुर थाना प्रभारी का काहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें