फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सोनू बनकर छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शोएब को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। शोएब ने सोनू बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी शोएब नाैने गांव का रहने वाला है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि ग्रामीण की 17 वर्षीय बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। आरोपी शोएब ने खुद को सोनू बताकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। छात्रा के अश्लील फोटो मोबाइल में ले लिए और छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

किसी को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसने छात्रा के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोएब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें