फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिवाला मंदिर का 50 लाख से होगा सौंदर्यीकरण, जल्द शुरू होगा कार्य

Sun, 31 Aug 2025 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के शाहपुर कला में कालका देवी मंदिर पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते वि
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर में प्रसिद्ध झारखंड महादेव शिवाला मंदिर का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से मंदिर के पीछे की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे, जिससे यह एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने शिवाला मंदिर का सुंदरीकरण दो चरणों में कराने की मंजूरी दी है। साथ ही पहले चरण के लिए धनराशि की किस्त अवमुक्त कर दी है। अब जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सौंदर्यीकरण में मंदिर के प्रवेश द्वार, परिसर की दीवारों, प्रकाश व्यवस्था, और श्रद्धालुओं के लिए अन्य सुविधाओं को शामिल किया गया है।


विधायक से मिले मंदिर कमेटी ने पदाधिकारी
श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के प्रबंध समिति के पदाधिकारी शनिवार को विधायक महेंद्र खड़गवंशी के आवास पर पहुंचकर विधायक से मिले और शिवाला मंदिर पर शुरू होने वाले सौंदर्यीकरण को विधायक का स्वागत किया। साथ ही एक सितंबर कार्य के शिलान्यास के लिए विधायक को आमंत्रित किया। यहां शिवाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्णा अवतार अग्रवाल, प्रबंधक अंकुर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, विशाल दीप गुप्ता, जागेश चौहान रहे।
विज्ञापन

कालका देवी मंदिर शाहपुर में होगा सौंदर्यीकरण
ग्राम शाहपुर कलां में मां कालका देवी मंदिर का विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने निरीक्षण कर सौदर्यीकरण का कार्य कराने के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को बुलाया और मंदिर पर जाकर मंदिर को दिखाया। विधायक ने बताया कि जल्द ही यहां भी सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। यहां देवेंद्र खड़गवंशी, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह, नंदन खड़गवंशी, पुजारी घासीराम शर्मा, रामज़ीमल भगतजी, रुपकिशोर भगतजी, देव राणा, बिजेंदर राणा, कैलाश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें