फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र : मां जगदंबा के दरबार में भक्तों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिलेभर में मां शैलपुत्री की आराधना की गई। भक्तों ने मातारानी के भजन गए। मंदिरों में अखंड ज्योति की स्थापना की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लाइन लग गई। घरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां की आरती की गई।
विज्ञापन

जिले में श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को माता रानी का व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की कामना की। घर और मंदिरों में विधिविधान से कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति जलाई गई। सुबह छह बजे से ही माता रानी शैलपुत्री की पूजा अर्चंना के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग गई। मंदिरों में घंटे की ध्वनि और शंखनाद से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेक परिवार की खुशहारी व सुख-समृद्धि के लिए कामना की। शाम को महिलाओं ने मंदिरों में भजन-कीर्तन किया। माता रानी की चौकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। उपवास का सिलसिला नौ दिन तक चलता रहेगा। शाम को भी माता के मंदिरों में विशेष आरती की गई, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने दिनभर व्रत रख अधिकांश समय पूजा अर्चना में बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें