माध्यमिक शिक्षा विभाग की और से संकुल स्तरीय एथलेटिक्स बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन इंटर कॉलेज जमना खास में किया गया। इसमें सब जूनियर की 100 मीटर दौड़ में साहिल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में साहिल, 200 मीटर दौड़ में अरबाज, 400 मीटर दौड़ में अरबाज व 600 मीटर दौड़ में अमन ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निखिल कुमार, 200 मीटर में शिवम, 400 मीटर में निर्भय ने पहला स्थान पाया। 800 मीटर में वंश पहले स्थान पर रहे। वहीं, 3000 मीटर दौड़ में सोमेंद्र ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में नियामुद्दीन व 200 मीटर में रोमिश यादव ने पहला स्थान पाया।
सब जूनियर की गोलाफेंक में लक्षित पहले स्थान पर रहे। चक्का फेंक में लक्षित प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में अदनान ने पहला स्थान पाया। जूनियर वर्ग की ऊंची कूद में ऋषभ प्रथम, भाला फेंक में मोहम्मद जुबैर ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता की शुरुआत में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार व डॉ. जागन लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला ने खिलाड़ियाें को सम्मानित किया।इस मौके पर जिला क्रीडा सचिव विजय सिंह, सुनील त्यागी, सर्वेश यादव, अरुण कुमार, सतेंद्र सिंह, अनिल कुमार वर्मा, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।