फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान बंद कराने को लेकर हंगामा

Fri, 21 Apr 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में कांठ मार्ग पर शराब की दुकान बंद कराने पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने सेल्समैनों के साथ मारपीट की कोशिश की। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया।       
विज्ञापन


शहर के कांठ अड्डे पर शराब की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन सात बजे मोहल्ले के लोग इकट्ठा होकर शराब की दुुकान पर पहुंच गए। शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए कहा कि यहां पर किसी भी कीमत में शराब की दुकान नहीं चलने दी जाएगी। इसकी वजह से मोहल्ले में आए दिन विवाद होते रहते हैं।

गुस्साए लोग शराब के सेल्समैनों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पाकर शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझाया कि इस तरह से शराब की दुकान बंद नहीं कराई जा सकती। जो भी वैधानिक कार्रवाई है, उसके अनुसार काम करें। कोतवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून अपने हाथ लेने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें