फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंगरौला में शनिव्रत आश्रम तो हटेगा, लेकिन शमी के वृक्ष को नहीं होगा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा) । मंगरौला में बनाए जाने वाले टी प्वाइंट के स्थान पर बाधक बने शनिव्रत आश्रम हटाने के संबंध में एसडीएम ने गंगा एक्सप्रेस वे के अधिकारियों और गांव मंगरौला के प्रधान के साथ वार्ता की। कहा कि सरकार के किसी भी कार्य में बाधा नहीं पहुंचनी चाहिए। जल्द ही टी प्वांइट बनाने का कार्य शुरू किया जाए। इसके लिए शनिव्रत आश्रम को हटाया जाएगा। लेकिन शमी का वृक्ष वहीं पर रहेगा। आश्रम दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक सफर को आसान बनाने के लिए 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जा है। अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र के 24 गांव इसकी जद में आ रहे हैं। गांव मंगरौला में गंगा एक्सप्रेस से हसनपुर गवां स्टेट हाईवे को जोड़ने के लिए टी प्वाइंट बनाया जाना प्रस्तावित है। टी प्वाइंट बनाने का कार्य शुरू हो रहा है, लेकिन टी प्वाइंट के लिए चयनित भूमि में शनिव्रत आश्रम बाधक बन रहा है। जिम्मेदार अधिकारी आश्रम को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कह रहे हैं, जबकि आश्रम में रहने वाले महाराज विष्णु गिरी द्वारा आश्रम को दूसरी जगह शिफ्ट कराए जाने का विरोध किया जा रहा है। आश्रम में महाभारत काल से भी पुराना शमी का वृक्ष है। जिसकी वजह से आश्रम का महत्व अधिक है। इसी को लेकर एसडीएम विजय शंकर ने मंगलवार को गंगा एक्सप्रेस निर्माण से जुड़े अधिकारियों और ग्राम प्रधान को अपने कार्यालय में बुलाकर वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि शमी के वृक्ष को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन आश्रम को तोड़ा जाएगा। इसके बाद आश्रम को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा। इस प्रस्ताव पर ग्राम प्रधान ने भी स्वीकृति दी है। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही टी प्वांइट बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें