बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने कहा कि क्षेत्र में वर्षा ऋतु को लेकर अभी से पौधरोपण की तैयारी कर लें। जिससे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं जा सकें। अमृत सरोवरों को स्वच्छ करके पौधरोपण करें, जिससे अमृत सरोवर को बनाने का मकसद पूरा हो सके। क्षेत्र में जहां भी सड़क, नाला निर्माण की आवश्यकता हो तो तत्काल अवगत कराएं। जिससे समय रहते इंटर लाकिंग के माध्यम से सड़के बनाई जा सके।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में स्कूल खुलने वाले हैं, तो ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों को स्कूल लाने के लिए अभी से तैयारी कर लें। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के आदेेश दिए। इसके साथ ही मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, जल निगम एवं शिक्षा विभाग, वन विभाग के द्वारा जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। संचालन बीडीओ लक्ष्मन प्रसाद ने किया। इस दौरान मदनपाल सिंह ढिल्लो, सुनील कुमार, विपिन कुमार, हरीश कुमार, सतेंद्र सिंह, प्रकल कुमार शर्मा, जयकिशोर, शहरोज अली, सुमित कुमार, पुष्पा, हेमलता, रामवीर सिंह, विपिन कुमार तोमर, रवि कुमार सागर, धर्मपाल सिंह, राजीव वर्मा, बिलाल, इब्राहीम मौजूद रहे।