फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में मधुमक्खियों का आतंक: पूरे गांव पर किया हमला, डेढ़ घंटे तक मची भगदड़; कई को बुरी तरह काटा

Thu, 15 Jun 2023 10:52 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पीठखेड़ा गांव में बाहरी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 10 लोगों को बुरी तरह काटा है। डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेटियों से निकलकर मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दस लोगों को बुरी तरह काटा की खबर है। मधुमक्खियों के हमले के बाद ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। अचानक आई इस आफत से ग्रामीण सहम गए। डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गांव में जगह-जगह आग जलाकर बमुश्किल काबू पाया जा सका। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन


ये घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पीठखेड़ा की है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मधुमक्खियों की पेटियों से लदी एक मैक्स गाड़ी गांव के बीच से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ पेटियों का ढक्कन खुलने से बाहर निकलीं मधुमक्खियां गांव में घुस गईं। सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर हमला करने के बाद झुंड से पूरे गांव में भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। 

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटा तक गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। हमले में राजेंद्र सिंह, मनवीर, दीपक सिंह, नरेंद्र,  विकास समेत आठ - दस लोग जख्मी हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें