फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता और उनकी बेटी सहित सहित 7 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता और उनकी बेटी सहित सात लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि बारह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 4181लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 97 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत314 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 4 मरीज मील हैं। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 532 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें तीन लोग संक्रमित मिले। पॉजिटिवोंअधीक्षण अभियंता और उनकी बेटी शामिल है। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4181 पहुंच गई है। कुल 97 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने के बाद 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 321 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 187735 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जबकि 1321 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें