अमरोहा। जनपद में कोरोना संक्रमित फैलता जा रहा है। शनिवार को भी तीन साल के मासूम समेत सात लोग और संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। अब सक्रिय केसों की संख्या 190 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव सिंघल ने बताया कि शनिवार सुबह आरटीपीसीआर लैब से करीब 400 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि दो लोगों की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में एक तीन साल का बच्चा और पांच महिलाएं शामिल हैं। पॉजिटिव मिलीं दो महिलाओं की उम्र 55 और 60 साल है। उन्होंने बताया कि अमरोहा और मंडी धनौरा में दो-दो केस मिले हैं। जबकि जोया में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संक्रमण तेज रफ्तार से रफ्तार से बढ़ रहा है। इसीलिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। घर से निकलते समय मास्क लगाकर निकले।