फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर के नालों की सफाई पर खर्च होंगे सात लाख

Sat, 11 May 2024 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बरसात से पहले पालिका ने नालों की सफाई कराने की कार्य योजना तैयार की है। नगर पालिका की ओर से नालों की साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। अफसर बारिश से पहले सभी नालों की सफाई करने का लक्ष्य रखा है। दुकानदारों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए देर शाम से नालों की सफाई होगी। पालिका अफसरों की मानें तो नालों की सफाई में सात लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मई माह चल रहा है। अगले महीने यानी जून में मानसून दस्तक दे देता है। बरसात में अमरोहा शहर में भारी जलभराव की स्थिति बन जाती है। इसका मुख्य कारण नालों की सफाई समय पर नहीं होना रहती है। इसे देखते हुए पालिका ने नालों की सफाई की कार्य योजना बनाई है। अमरोहा नगर की बात करें तो यहां छोटे-बड़े 30 नाले हैं। इनकी सफाई के लिए सात लाख का बजट बनाया गया है। मुख्य मार्गाें पर जेसीबी के माध्यम से नालों की सफाई कराई जाएगी, वहीं गली मोहल्लों में बने नालों को सफाई कर्मियों की टीमें साफ करेंगी। अधिकांश बड़े नाले बाजार के मुख्य मार्गों को दुकानों के आगे हैं। इसलिए इन नालों की सफाई रात के समय कराई जाएगी। इसके लिए तीन जेसीबी लगाई गईं है। इसके अलावा गली-मोहल्लों में नाली और नालों की सफाई के लिए सफाई कर्मियों की अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। जो हर दिन मौके पर पहुंचकर नालियों की सफाई करेंगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें