फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और मिले नए कोरोना मरीज, 272 की रिपोर्ट निगेटिव, तीन रिपीट..

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में गुरुवार को फिर सात मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 272 लोगों की सैंपलों रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि तीन आशंकितों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 266 हो गई। जबकि 70 केस एक्टिव चल रहे हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गुरुवार तक 11427 लोगों के सैंपलों की जांच कराई है। इनमें से 9399 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 9148 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 266 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार को पीजीआई लखनऊ से 282 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 272 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जबकि तीन आशंकितों के सैंपल दोबारा लैब भेजे जाएंगे। हालांकि अभी 2028 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमओ मेघ सिंह ने बताया कि सात नए केस मिले हैं। इसमें 2 अमरोहा नगर, 1 नौगांवा सादात, 1 हसनपुर, 1 धनौरा और 1 आदमपुर के लोग शामिल हैं। सभी सात मरीजों को मुरादाबाद के टीएमयू और वैंक्टेश्वर रजबपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 266 हो गई है। इसमें 70 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें