फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीडीओ पर गंभीर आरोप, सचिव ने केबिन में पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। विकास खंड कार्यालय में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव पवन सागर ने बीडीओ धीरेंद्र सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके केबिन में घुसकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद दो लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सचिव पवन सागर और बीडीओ के बीच मिलक ब्लॉक से ही पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। पवन सागर का आरोप है कि बीडीओ ने खिरका ग्राम पंचायत से जुड़ी एक शिकायत के निस्तारण में पुराने और फर्जी फोटो का इस्तेमाल किया था। जबकि उस दौरान ग्राम पंचायत की माता का देहांत हो गया था और वह परेशानी में थे।
इसके अलावा, उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने की बात कही गई, जिसे रोकने के एवज में कथित तौर पर मांग भी की गई थी। सचिव का यह भी आरोप है कि बीडीओ लगातार अनैतिक दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

इसी तनाव के चलते बुधवार शाम वह बीडीओ के केबिन में पहुंचे, जहां पर पहले हंगामा हुआ। आरोप है कि इसी दौरान मानसिक तनाव में आकर ग्राम पंचायत सचिव ने बैग से बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, केबिन में मौजूद दो लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेट्रोल की बोतल छीन ली, जिससे बड़ी घटना टल गई।
स्थिति बिगड़ती देख बीडीओ मौके से रामपुर के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में बीडीओ धीरेंद्र सिंह चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें