फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा निकाय में कांग्रेस-रालोद समेत आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका परिषद के चुनाव कि शनिवार को मतगणना हुई। जिसमें कांग्रेस, रालोद और आम आदमी पार्टी समेत आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इतना ही नहीं इन सभी प्रत्याशियों से अधिक 5625 मत निरस्त हो गए हैं। जबकि 94 लोगों ने नोटा पर निशान पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि अमरोहा नगर पालिका में एआईएमआईएम के प्रत्याशी अर्सी, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नाजमीन परवीन, कांग्रेस प्रत्याशी नसरीन जफर, राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी रुमाना अफसर और पांच निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। अब इन प्रत्याशियों की जमानत भी वापस नहीं हो सकेगी। इतना ही नहीं इस निकाय में सबसे अधिक 5625 मत निरस्त पाए गए हैं। वही 94 लोगों ने नोटा के निशान पर मुहर लगाई है। इन लोगों ने प्रत्याशियों को नकार दिया है। मतगणना स्थल पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि निरस्त हुए वोटों में से 3500 मत बसपा के थे। अगर ये वोट वोट निरस्त नहीं होते तो बसपा प्रत्याशी जीत सकती थीं। इस निकाय में कुल 1110 68 वोट पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें