फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 30 सब इंस्पेक्टर सहित 200 पुलिस कर्मी किए गए मुस्तैद, दो कंपनी पीएसी लगेगी

विज्ञापन
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में पैदल मार्च के दौरान ग्रामीणों से बात करते पुलिस कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। एएसपी के अलावा तीन सीओ सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इनके अलावा दस इंस्पेक्टरों सहित 200 पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। दो कंपनी पीएसी लगाई गई है, जो पुलिस लाइन से लेकर कार्यक्रम स्थल पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। सीमित लोग कार्रवाई में शामिल होंगे। बेवजह किसी की एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन

मौर्य गुरुवार को अमरोहा पहुंच रहे हैं। उनकी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा है। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसलिए हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी यातायात की व्यवस्था को चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले रास्तों में लगाए गए हैं। एएसपी अजय प्रताप सिंह स्थानीय पुलिस का नेतृत्व करेंगे। डिप्टी सीएम की सुरक्षा के लिहाज से 10 प्रभारी निरीक्षक, 30 उप निरीक्षक, 150 पुरुष कांस्टेबल और महिला पुलिस कर्मी तैनात की गई हैं। हैलीपैड के दायें-बायें आठ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। यहां इर्द-गिर्द घरों की छतों पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल के मुख्य गेट पर इंस्पेक्टर और महिला पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा-व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें