फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोकशी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। पुलिस ने को गोकशी के मामले में वांछित दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की सुबह को भदौरा के जंगल में गो मांस लदी कार बरामद हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कार स्वामी दिल्ली के नासिर समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस कार्रवाई से भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हुए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे सीओ कार्यालय परिसर में धरना दिया था। धरने के सूचना मिलते के बाद पुलिस ने इस मामले में उझारी निवासी शानू उर्फ दाउद को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। सैदनगली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में वांछित ढक्का निवासी मोनिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे भी जेल भेज दिया है। अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें