बिजली की समस्याओं के निराकरण की मांग के लिए भाकियू टिकैत गुट की महापंचायत सोमवार को नजरपुर खुर्द एवजाबाद किसान भवन पर हुई। किसानों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। एसई के मौके पर नहीं पहुंचने पर किसानों का गुस्सा भड़क गया। आज से कलक्ट्रेट पर पांच किसान अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम के साथ नजरपुर खुर्द एवजाबाद किसान भवन पर एकत्र हुए। यहां बिजली समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र के कुआंखेड़ा, नजरपुर खुर्द, कोरल और नौगांवा सादात बिजली घर पर कृषक कोड खोले जाएं। उन्हें पूरी तरह के स्थाई किया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में कहीं बिजली के तार टूटे पड़े हैं तो कहीं खंभों पर तार नहीं हैं। इसलिए तारों की मुकम्मल व्यवस्था की जाए।
इसके अलावा किसानों ने जिलेभर की बिजली समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस दौरान किसानों ने बिजली अधीक्षण अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग की। लेकिन वह नहीं पहुंचे। लगातार मांग करने के बाद एक्सईएन द्वितीय विश्वास कुमार और एसडीओ ऋषभ गुप्ता मौके पर पहुंचे।
इसके बाद भी किसान अधीक्षण अभियंता को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। करीब चार घंटे महापंचायत चली। अधीक्षण अभियंता के पंचायत में नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने कलक्ट्रेट पर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच किसान किसानों की समस्या पूरी होने तक कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसके बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हु तो कलक्ट्रेट पर ही महापंचायत की जाएगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, आलोक कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, मोहन सिंह, शोभित सिंह, कंवरपाल सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, हर्षित गिल, काले सिंह मौजूद रहे।