फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला, अवशेष मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। जगह-जगह तेंदुआ देखे जाने से लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। रविवार की रात तेंदुए ने पूठी गांव में मवेशी को निवाला बना लिया। तड़के में मवेशी के अवशेष पड़े मिले। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। तेंदुआ के पंजों के निशान भी देखे गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन की। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के गांव पूठी में जाहिद अली का परिवार रहता है। उनका घर गांव की बाहरी छौर पर है। बताते हैं कि रविवार रात किसी समय तेंदुआ पशुशाला में बंधे मवेशी को खींच कर ले गया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ पहुंचे तो उन्होंने अवशेष पड़े देखे। वहीं जाहिद अली भी अपने मवेशी को तलाश करते हुए जंगल में पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जाहिद ने बताया कि रात में किसी समय तेंदुआ मवेशी को ले गया और मांस खाने के बाद अवशेष छोड़कर भाग गया। अवशेषों के पास तेंदुआ के पंजों के निशान भी मिले हैं। तेंदुए की आहट के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर छानबीन कराई गई थी। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें