फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वसूली करने पहुंचे बैंककर्मियों और अमीन के साथ हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। आरसी कटने के बाद महिला से वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारी और संग्रह अमीन के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। जमकर खींचतान की गई। इस दौरान टीम ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। मारपीट में अमीन चोटिल हो गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मारपीट की ये घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर झकड़ी गांव की है। यहां रहने वाली एक महिला ने हसनपुर के मोहल्ला होली चौक स्थित प्रथमा बैंक से ऋण लिया था। लेकिन महिला ऋण और ब्याज जमा नहीं कर सकी। लिहाजा महिला की आरसी कट गई। मंगलवार की दोपहर बैंक के सहायक प्रबंधक अजीत सिंह और संग्रह अमीन अशोक कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ गांव पहुंचे। आरोप है कि यहां ग्रामीणों ने उनके साथ खींचतान की। जब टीम ने इसका विरोध किया तो ग्रामीणों ने हाथापाई शुरू कर दी। घटना में संग्रह अमीन अशोक कुमार चोटिल हो गए। इस दौरान किसी तरह टीम ने गांव से भाग कर जान बचाई। मामले में संग्रह अमीन अशोक कुमार की तरफ से मारपीट की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें