फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: असम के सीएम का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों व पुलिस में छीनाझपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गांधी मूर्ति पर पुतला दहन करने जा रहे थे, लेकिन धक्कामुक्की के दौरान उन्हें रोकते हुए पुलिस पुतला छीनकर ले गई। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
यह विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में किया गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर गांधी मूर्ति स्थल पहुंचे थे, जहां पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पुतला दहन नहीं होने दिया। जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता विपक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाय अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास करते हैं। कहा कि एक वरिष्ठ और दलित नेता के प्रति की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है और इस पर भाजपा नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। आरोप लगाया कि संबंधित बयान समाज और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम राइनी, शाहिद सिद्दीकी, इंतजार मेहदी नकवी, नितिन पराग, इकबाल अंसारी, तालिब इदरीसी, शमीम अब्बासी, शेर सिंह जाटव, डॉ. मुशर्रफ खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें