अमरोहा। हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म में आरोपियों पर एससी-एसटी की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र मिलने के बाद मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। प्रमाण पत्र मिलने तक विवेचना पूरी नहीं हो सकेगी।
शुरुआत में पीड़िता ने अपनी जाति स्पष्ट नहीं बताई थी। न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद उसने खुद को अनुसूचित जाति का बताया। इसके चलते प्राथमिकी दर्ज करते समय आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं नहीं लगाई गई थीं। अब पीड़िता के अनुसूचित वर्ग से होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उससे जाति प्रमाण पत्र मांगा है। बताते हैं कि पीड़िता ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन भी किया है।